विनम्रखंड जन कल्याण समिति द्वारा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन


लखनऊ। विनम्रखंड जन कल्याण समिति की ओर से विनम्रखंड सामुदायिक केन्द्र में 16 दिसम्बर से चल रहे पावन श्रीराम कथा का भव्य किया गया जिसका समापन 24 दिसम्बर की शाम को सैकड़ों भक्तों के साथ हुआ। पिछले 10 दिन से चल रहे श्रीराम कथा में क्षेत्र के सैकड़ों भक्त शामिल हुए। श्रीराम कथा का पाठ अचार्य डाॅक्टर संत शरण त्रिपाठी द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष वीके शर्मा कहते है कि प्रभु श्रीराम केवल भगवान ही नहीं बल्कि एक आदर्श पुरूष का साक्षात उदाहरण भी हैं, हमें उनके आदर्शों और उपदेशों का पालन सच्चे मन से करना चाहिए। प्रभु श्रीराम के बताये मार्ग पर चल कर हम मानव जीवन का सही मतलब समझ सकते है। श्री शर्मा ने बताया कि विनम्रखंड जन कल्याण समिति क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित है और इसी मद पर कई नीतियां तैयार की जा रही है। इसके साथ ही जहां एक ओर समिति द्वारा समय समय पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर समस्या निवारण कैम्प लगाये जायेंगे वहीं इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का भी खास ख्याल रखा जायेगा।

समिति के सचिव धर्मेन्द्र सोनी कहते है कि वर्तमान में लोगों के मन में धार्मिक और भक्ति भावना की काफी कमी आती जा रही है। शायद इसीलिए अपराध को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोग अपनी संस्कृति को भी भूलते जा रहे है। सभी धर्मों का उद्देश्य मानव जाति के जीवन को सौहाद्रपूर्ण बनाना है।

इस अवसर पर कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर भक्तों ने श्रीराम कथा के उद्देश्य को बड़ी ही भक्ति भाव से सफल बनाया। इसके साथ ही 25 दिसम्बर की सुबह 11 बजे से समिति द्वारा भंडारे का इंतेजाम किया।

Comments

loading...