मुख्यमंत्री ने मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को दि 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दी। 17 मृतक आश्रित परिवार को सीएम ने 5-5 लाख रुपए का चेक दिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि नेताजी हमेशा से ही वकीलों की मदद करना चाहते थे। इस दिशा में ही आज वकीलों को ये आर्थिक मदद दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिवक्ताओं को आश्स्वस्त भी किया की आगे इस राहत राशि को बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर मृत्य अधिवक्ताओं को याद किया और उनके परिवारवालों को और अधिक मदद करने को कहा। इसी के साथ ही सरकार और अधिवक्ताओं की पुरानी नोक-झोंक का असर भी देखने को मिला।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के मृत अधिवक्ताओ को याद करते हुवे उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। कुल 17 मृतक आश्रितों को 5-5 लाख की राशि प्रदान की गयी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सीडेंट डेथ में पीडि़त परिवार को मदद देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। देश में सिर्फ हमारी सरकार है, जिसने गरीबों, जरूरतमंदों, छात्रों और किसानों की सबसे ज्यादा मदद की है। हमने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे किए हैं। साधन सीमित होते हुए भी हम इस मदद को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ये पांच लाख उन पीडि़त परिवारों के लिए काफी नहीं है। हम पीडि़त परिवारों की मदद करना चाहते हैं। इसलिए आने वाले जिनों में यह रकम बढ़ा कर 20 लाख तक की जाएगी। इसी के साथ ही प्रदेश सरकार और अधिवक्ताओं के बीच लम्बे समय से चली आ रही नोक-झोंक का कुछ असर कार्यक्रम के अन्त में देखने को मिला।
must watch...
ReplyDelete